गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की दो आरोपी मौके से फरार हो गए ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थानाक्षेत्र के तुलसी निकेतन के एक फ्लैट में शनिवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए दो महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तुलसी निकेतन के एक एलआईजी फ्लैट में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को मुक्त कराया है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, एक मोबाइल और 19 हजार रुपये और रजिस्टर बरामद किया गया। पुलिस ने प्रदीप निवासी चंद्रलोक दुर्गापुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया। एसीपी के अनुसार पुलिस के पहुंचने पर एक महिला और राकेश कश्यप मौके से फरार हो गए। एसीपी ने तीनों के खिलाफ मुकदमा...