देहरादून, मार्च 2 -- देहरादून। कैंट कोतवाली पुलिस ने पंडितवाड़ी स्थित कैलाश पाम स्ट्रीट सोसायटी के एक फ्लैट में रात के समय जबरन घुसकर मेहमानों से गाली-गलौज, महिलाओं से अभद्रता और तोड़फोड़ करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कैलाश पाम स्ट्रीट डेवलपर्स के निदेशक राकेश सूरी की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार उनकी सोसायटी में रहने वाली शिखा काम्बोज का व्यवहार झगड़ालू है। आरोप है कि 25 फरवरी की रात करीब दो बजे शिखा उनके निजी फ्लैट में जबरन घुस गईं। जहां टेंडर के काम से आए उनके छह मेहमान रुके हुए थे। शिखा ने गंदे आरोप लगाते हुए वीडियो बनाई। गाली-गलौज की और वहां रखा सामान व शीशे की मेज तोड़ दी। इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी ने बताया कि आरोपी शिखा के रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.