आगरा, अप्रैल 19 -- सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैट में चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क खुलासा किया है। नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट के फ्लैट से रितिक पाठक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 119500 रुपये, पांच मोबाइल फोन,दो लेपटॉप, सात रजिस्टर, 12 एटीएम ,19 बैंकों की पासबुक बरामद हुई हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नील फ्लोरेन्स अपार्टमेंट के फ्लैट में ऑन लाइन सट्टे का काम हो रहा है। पुलिस ने छापा मार कर रितिक पाठक निवासी विकास कालोनी पक्का बाग इटावा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नगदी के साथ अन्य वस्तुएं बरामद हुई।पुलिस के अनुसार आरोपी भोलेभाले लोगों को लालच देकर उनके दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाता था और उन्हीं खातों के माध्यम से सट्टे का पैसा लेन देन करता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाइयों रिषभ और केशव पाठक के साथ...