नोएडा, अप्रैल 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर की मिग्शन अल्टिमो सोसाइटी के एक फ्लैट में बुधवार सुबह आग लग गई। मेंटेनेंस टीम के कर्मचारियों और लोगों ने आग को बुझाया। गनीमत रही कि घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। सोसाइटी में बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी। सोसाइटी निवासी सुशांत ने बताया कि सन-5 टावर के फ्लैट नंबर-906 में बुधवार सुबह छह बजे अचानक आग लग गई। फ्लैट में रहने वाले लोग कहीं बाहर गए थे, जिसके कारण समय से आग लगने का पता नहीं चल पाया। जब बाथरूम और बालकनी से धुआं बाहर निकलने लगा तो लोगों को घटना के बारे में पता चला। इसके बाद मेंटेनेंस टीम के कर्मचारी और सोसाइटी लोग दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर गए। सभी ने पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण फ्लैट में रखा सारा सामान ...