गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन की ओरा कायमेरा सोसाइटी में फ्लैट मालकिन की हत्या के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी जय गुप्ता की मंगलवार रात मौत हो गई। वह लंबे समय से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था।ओरा कायमेरा सोसाइटी में 17 दिसंबर 2025 को फ्लैट का किराया मांगने को लेकर मालकिन दीपशिखा और किरायेदार दंपति जय गुप्ता व उसकी पत्नी आकृति गुप्ता के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दंपति ने दीपशिखा की पहले चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर कुकर से सिर पर वार किया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को लाल रंग के सूटकेस में भरकर बेड के बॉक्स में छिपा दिया था। देर तक घर न लौटने पर घरेलू सहायिका को शक हुआ और उसने फ्लैट की तलाशी ली, जहां सूटकेस में शव मिलने से घटना का खुलासा हुआ। मामले ...