गुड़गांव, अगस्त 19 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सुशांत लोक फेज-दो में एक फ्लैट पर 35.70 लाख रुपये का बैंक लोन बकाया होने के बावजूद फर्जी एनओसी व बैंक स्टेटमेंट दिखाकर 1.10 करोड़ रुपये में सौदा करने वाले पति-पत्नी को थाना सेक्टर-56 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार दिल्ली निवासी दंपति भानु प्रिया नारंग और उसके पति ध्रुव शर्मा ने शिकायतकर्ता के साथ सुशांत लोक फेज-2 स्थित अपने फ्लैट का सौदा 1.10 करोड़ रुपये में तय किया था। आरोपियों ने खरीदार को भरोसा दिलाया था कि फ्लैट पर चल रहा बैंक लोन वे जल्द चुकता कर देंगे और बैंक से मूल दस्तावेज व एनओसी सौंप देंगे। शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर विभिन्न किस्तों में पूरी 1.10 करोड़ रुपये की राशि दंपति को दे दी।

आरोपियों का धोखाधड़ी का तरीका भुगतान हासिल करने के बाद आरोपियों ने पीड़...