लखनऊ, फरवरी 26 -- डीसीपी पूर्वी के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट एग्रीमेंट करने के बाद दूसरे को फ्लैट की रजिस्ट्री कर दी लखनऊ, संवाददाता। रविंद्र पल्ली इलाके में फ्लैट बेचने का झांसा देकर रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक और पिता-पुत्र ने बुजुर्ग दंपति से 38 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने एग्रीमेंट करने के बाद दूसरे को फ्लैट की रजिस्ट्री कर दी। पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इंदिरानगर ए-ब्लॉक निवासी सरोजरानी अग्रवाल (74) ने बताया कि पूर्व पारिवारिक परिचित राम उग्रह तिवारी निवासी बंगला बाजार पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर है। वर्ष 2014 में राम उग्रह, उनका बेटा आलोक प्रकाश और आलोक का दोस्त सत्य प्रकाश मिश्र निवासी साउथ सिटी उनके घर ...