नोएडा, मई 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फ्लैट दिलाने के नाम पर 87 लाख रुपये से अधिक की ठगी के आरोप में सनशाइन इंफ्रावेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत तीन के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि बिल्डर कंपनी से जुड़े लोगों और एक ब्रोकर ने खुद को कंपनी का निदेशक बताकर व्यापारी से करोड़ों रुपये वसूल लिए, लेकिन न तो फ्लैट का बायर एग्रीमेंट किया और न ही कब्जा दिया। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। सेक्टर-51 निवासी तुलसीदास ने पुलिस को शिकायत दी कि वह पिछले 30 वर्षों से नोएडा में रह रहे हैं और व्यवसाय करते हैं। उनकी पहचान कई साल से अवनिंद्र कुमार सिंह से हुई थी। अवनिंद्र ने उन्हें सेक्टर-78 स्थित सनशाइन हेलिओस सोसाइटी में फ्लैट दिलाने का भरोसा दिया। इसके बा...