नई दिल्ली, जून 2 -- कल्पना कीजिए कि आपने एक फ्लैट को खरीदने के लिए उसकी बुकिंग कराते हैं और उसके लिए एडवांस पेमेंट भी कर देते हैं। कुछ सालों में उसका निर्माण कार्य भी पूरा हो जाता है। लेकिन तब आपको पता चले कि फ्लैट का काम आपके मन मुताबिक नहीं हुआ या फ्लैट का वास्तु सही नहीं? ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? हाल ही में महाराष्ट्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मुंबई की महिला ने वास्तु सही न होने की वजह से फ्लैट का बकाया पैसा देने से मना कर दिया। महिला इसकी शिकायत लेकर महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (MahaRERA) के पास पहुंच गई। हालांकि अथॉरिटी ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया। MahaRERA ने बुजुर्ग महिला को फ्लैट का बकाया पैसा चुकाने का आदेश दिया है। निकाय ने साफ किया कि कोई भी खरीदार इस आधार पर बिल्डर का भुगतान नहीं रोक सकता कि ...