वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका की शिकायत पर चितईपुर पुलिस ने उनके पति के खिलाफ जान से मारने की धमकी, उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। शिक्षिका ने प्रधानमंत्री पब्लिक ग्रिवांस पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके आधार पर आदेश के क्रम में चितईपुर पुलिस केस दर्ज करते हुए छानबीन में जुटी है। सुंदरपुर के विभूतिकुंज निवासी पूनम जायसवाल चंदौली के बरहनी ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। उन्होंने शिकायत में बताया है कि उनकी शादी 2005 में देवेश जायसवाल से हुई थी। निर्माण कार्य के व्यवसाय से जुड़े पति विवाह के बाद से ही उनके प्रति आक्रामक रहे हैं। मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। वर्तमान में भी प्रताड़ित किया जा रहा है। बीते 27 फरवरी को फोन पर धमकी दी कि यदि मैंने अपने दो फ्लैट की चाभियां उन्हें नही...