फ्लैट के मंदिर में लगी आग कमरे में फैली, सामान जला
गाज़ियाबाद, अप्रैल 15 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र शर्मा। गोविंदपुरम इलाके में बुधवार को एक फ्लैट के भीतर बने मंदिर में आग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना में मंदिर और अलमारी में रखे कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब 11:50 बजे सूचना मिली कि केशव कुंज गोविंदपुरम की गली नंबर-11 में प्लॉट नंबर एफ-2 के भूतल पर बने फ्लैट में आग लग गई है। यह फ्लैट सनी पुत्र केदार सिंह बिष्ट का है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक आग से अलमारी में रखे कपड़े, बिस्तर व अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए। राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए आग को अन्य कमरों में फैलने से रोक लिया, जिससे बड़े नुकसान की संभावना टल गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि आग लगने के कारणों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.