नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के एक फ्लैट के अंदर पूजाघर में गुरुवार देर को आग लग गई। लोगों का आरोप है कि इस दौरान फ्लैट में लगा स्मोक डिटेक्टर जल गया और स्प्रिंकलर खराब हो गए। उपकरणों ने काम नहीं किया। पानी डालकर आग को बुझाया गया। सोसाइटी के फ्लैट नंबर-1405 में सुशांत अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनके बेटे का जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह शाम के समय पूजा करने के बाद अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गए थे। जब वह रात को 1:30 बजे वापस आए तो पूजाघर में आग लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पानी डालकर आग को बुझाया। उनका आरोप है कि आग लगने के कारण पूजाघर में रखी सभी प्रतिमाओं समेत बिजली के उपकरण जल गए। वहीं, आग की गर्मी की वजह से फायर स्प्रिंकलर खराब हो गया और स्मोक डिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.