गाज़ियाबाद, फरवरी 1 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी थाना क्षेत्र में अपार्टमेंट में फ्लैट बुक करने और बैंक से भुगतान होने के बाद भी फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं करवाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रहलाद गढ़ी में रहने वाले रोहित शर्मा के अनुसार उन्होंने साल 2017 में नवनीत और जोगेंद्र सिंह के जरिए दादरी के चिपियाना बुजुर्ग में प्रोजेक्ट ग्रीन रेजीडेंसी में एक फ्लैट दो लाख रुपये में बुक करवाया था। बाद में होम लोन के जरिए 12.37 लाख रुपये का भुगतान बैंक की ओर से बिल्डर को किया गया था। रोहित शर्मा के अनुसार बिल्डर ने साल 2018 में फ्लैट की रजिस्ट्री करवाने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं किया। बिल्डर की ओर से रजिस्ट्री होने पर लोन की किश्त भी जमा करने का वादा कि...