नोएडा, मार्च 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन सोसाइटी के सातवें एवेन्यू में सोमवार की सुबह एक फ्लैट की रसोई में भोजन बनाते समय आग लग गई। रसोई से धुआं निकलता देखकर आसपास रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फ्लैट मालिक और पड़ोसियों ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे अधिक नुकसान नहीं हुआ। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि रसोई में भोजन बनाते समय अचानक आग लगी। इस दौरान बालकनी से धुआं दिखाई देने पर तुरंत मेंटेनेंस टीम को सूचना दी गई। आरोप है कि आग लगने की घटना के दौरान फायर अलार्म ने काम किया, लेकिन स्प्रिंकलर नहीं चला। इस वजह से आग बुझाने में काफी समय लगा। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दमकल को भी सूचना दी गई। दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची थी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...