गुड़गांव, जनवरी 24 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में रियल एस्टेट के नाम पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की गई। सेक्टर-111 स्थित एक प्रोजेक्ट में बिल्डर द्वारा एक ही फ्लैट को दो अलग-अलग खरीदारों को बेचने और फिर उसी फ्लैट को अनसोल्ड (बिना बिका हुआ) दिखाकर बैंक से लोन लेने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध शाखा दो की लंबी जांच के बाद पुलिस ने बिल्डर कंपनी और उसके निदेशको के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के द्वारका निवासी बुजुर्ग 64 वर्षीय मोहन लाल अरोड़ा और उषा अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने साल 2014 में फ्लैट नंबर डी-1101 बुक किया था। इसके लिए उन्होंने बिल्डर को 27.15 लाख रुपये का भुगतान भी किया,लेकिन बिल्डर ने उन्हें बिना कोई नोटिस दिए या जानकारी दिए, उनका आवंटन चोरी-छिपे रद्द कर दिया। जां...