फ्लैट किराए पर लेने का झांसा देकर ठगा
नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। मध्य जिला साइबर पुलिस ने किराए पर फ्लैट लेने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में आरोपी को शनिवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु मोंडल ने खुद ऑनलाइन पोर्टल से शिकार ढूंढ़ा था। डीसीपी रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि पटेल नगर निवासी विवेक चावला ने 35 हजार रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आरोपी ने उनके संपर्क किया था। उसने अपना नाम आशीष कुमार पहाड़ी और खुद को भारतीय सेना में नायब सूबेदार बताया था। किराया तय होने के बाद अग्रिम भुगतान के लिए आरोपी ने विवेक से उसके बैंक खाते में यूपीआई के माध्यम से एक रुपये भेजने को कहा। रुपया मिलने के बाद पीड़ित से यूपीआई जानकारी लेकर लिंक भेजा और पासवर्ड डालने को कहा। पीड़ित के पासवर्ड डालते ही 34,999 रुपये बैंक खाते से निकल गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.