लखनऊ, मार्च 12 -- -परीक्षा के 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा प्रवेशद्वार-अपडेटेड आधार कार्ड के साथ पहुंचना होगा-एसटीएफ के नेतृत्व में त्रिस्तरीय निगरानी में होगी परीक्षालखनऊ, विशेष संवाददातापुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जा रही दरोगा भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को चप्पल या फिर सेंडिल पहुंच कर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना होगा। ऐसा परीक्षा के लिए प्रवेश करते वक्त की जाने वाली जांच के मद्देनज़र किया गया है ताकि जूता-मोजा उतार कर जांच करने में वक्त जाया न हो। साथ ही अभ्यर्थियों को अपने अपडेटेड आधार कार्ड के साथ केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग की अलग से व्यवस्था होगीपुलिस भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर...