मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण में एक फ्लैग मेकिंग इवेंट एवं देशभक्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। देशभक्ति की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं और पुलिस परिवार के बच्चों ने अद्भुत उत्साह और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के विविध रूपों के साथ-साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत कई सुंदर कलाकृतियों और मॉडलों का निर्माण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद वामा सारथी की अध्यक्ष डॉ. नीलम राय वर्मा एवं एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। यह भी पढ़ें- रंगोली प्रतियोगिता में पुलि...