गिरडीह, मई 27 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर धनवार पुलिस प्रशासन द्वारा मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च धनवार थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों से आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या परेशानी की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संद...