फ्लैग मार्च निकाल बकरीद शांति पूर्वक मनाने की अपील
गढ़वा, मई 27 -- केतार। प्रखंड में बकरीद का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुलिस निरीक्षक भवनाथपुर अंचल गुलाब सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी फ्लैग मार्च में शामिल रहे। पुलिस ने केतार, बेलाबार , नावाडीह सहित अन्य गांवों का दौरा कर बकरीद पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील किया। साथ ही किसी भी तरह का भ्रामक खबर या पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं डालने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने की सख्त हिदायत दी। यह भी पढ़ें- पारू में निकाला गया फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विकासनगर पुलिस का फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.