जहानाबाद, मई 27 -- करपी, निज संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर करपी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में स्थानीय थाना मुख्यालय से पुलिस के द्वारा बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर बाजार क्षेत्र एवं विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाएं। यह भी पढ़ें- फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने दिया पर्व के दौरान शांति बनाए रखने का संदेश उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी तथा ...