झांसी, अप्रैल 21 -- झांसी।बुंदेलखंड की तस्वीर भले ही विकास की राह चलते चलते कुछ बदल चुकी हो पर चिलचिलाती धूप में अब नेशनल हाइवे की चमचमाती सड़कों से छाया दूर दूर तक गायब हो चुकी है। लंबे सफर पर निकलने वाले लोगों को अब उन वृक्षों की कमी तब खलती है जब किसी कारण उन्हें रुकना पड़े। हां क्योंकि दूर दूर तक छाया नहीं है। एनएच बनाने वालों ने वृक्ष तो धड़ाधड़ काट दिए पर उनकी जगह एक भी वृक्ष तैयार नहीं कर सके है। आज 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जिसको लेकर आपके अपने हिन्दुस्तान ने पड़ताल की। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर स्मृति वन में रोपे पौधे इसमें देखा कि दो एनएच ऐसे बने है जहां पर सड़कों के निर्माण से पहले बड़ी संख्या में कई वृक्ष तैनात थे। जो भीषण गर्मी के दौरान लोगों के लिए छांव का इंतजाम करते थे। इनकी कटाई के...