कानपुर, फरवरी 16 -- डीएवी कॉलेज के इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल की ओर से नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एफएफडीसी कन्नौज की ओर से एमएसएमई की योजना के तहत आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि छात्र-छात्राओं में असीम क्षमता है और वह नवाचार के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देकर रोजगार देने वाले बन सकते हैं। निदेशक भक्ति शुक्ल ने फ्लेवर और फ्रेग्रेन्स के क्षेत्र में नवाचार की व्यापक संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनोद कुमार दुबे, डॉ. अमित गुप्ता डॉ. एनके शुक्ला, डॉ. रत्ना गौड़, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. दीपक द्विवेदी एवं डॉ. अमित रघुवंशी आदि रहे।

हिंदी ...