नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में फ्लेक्स-विनाइल और पीवीसी पर डिजिटल प्रिटिंग को अब हरित श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को बताया कि इससे प्रिटिंग सेक्टर में काम करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार की सुगम व्यवसाय नीति के तहत डिजिटल प्रिटिंग को अब हरित कैटेगरी में शामिल कर लिया गया है। इससे खासतौर पर लघु उद्योगों की प्रगति को नई रफ्तार मिलेगी। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि पिछले साल सरकार ने हरित श्रेणी उद्योग के लिए सीटीओ (कंसेट टू ऑपरेट) टाइमलाइन कर दी थी। पहले यह समय सीमा 120 दिन की थी, जिसे घटाकर 20 दिन कर दिया गया था। अब अगर तय समय में फैसला नहीं आता है तो मंजूरी अपने आप मिल जाएगी। इससे अतिरिक्त कागजी प्रक्रिया खत्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.