नई दिल्ली, मार्च 6 -- Flipkart Big Saving Days Sale आज (6 मार्च) से शुरू हो गई है और यह सेल 12 मार्च तक चलेगी। सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट सस्ते दाम में मिल रहे हैं। सेल में पॉपुलर ब्रांड THOMSON भी अपने प्रोडक्ट रेंज पर बड़े ऑफर्स दे रहा है। कंपनी के अनुसार, सेल में थॉमसन की वॉशिंग मशीन 4,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर, टीवी 5,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर और एयर कूलर 4,399 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे। कंपनी के नए लॉन्च हुए JIO TELE OS टीवी, MEMEC टीवी और मिनी QD LED टीवी भी ऑफर में हैं, जिनमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ मिनी LED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है ताकि अल्ट्रा-ब्राइट विजुअल, डीप ब्लैक और बेहतरीन कलर एक्यूरेसी मिल सके। ये नेक्स्ट-जेन टीवी कॉम्पिटिटिव कीमत पर प्रीमियम सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन कि...