नई दिल्ली, मार्च 11 -- ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच छिड़ी जंग के बाद दुनियाभर के शेयर बाजार में अस्थिर माहौल है। इस माहौल को भांपते हुए कई कंपनियां अपने आईपीओ को लॉन्च करने की योजना को टाल रही हैं लेकिन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट इसकी तैयारी में जुट गई है। ब्लूमबर्ग की एक खबर के मुताबिक फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड अगले महीने से ही अपने आईपीओ के लिए बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। बता दें कि हाल ही में फ्लिपकार्ट ने अपने एड्रस को चेंज किया है। कहने का मतलब है कि ई-कॉमर्स कंपनी ने आईपीओ के लिए कदम बढ़ा दिए हैं।कब तक आएगा आईपीओ? ब्लूमबर्ग सूत्रों के अनुसार वॉलमार्ट इंक समर्थित इस ई-कॉमर्स कंपनी ने मुंबई में लिस्टिंग के प्रति निवेशकों की रुचि जानने के लिए पहले ही निवेशकों और बैंकरों के साथ अन...