इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- बकेवर। फ्लिपकार्ट कंपनी का माल लेकर बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे कंटेनर से चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। दिल्ली पहुंचने पर कंटेनर खाली कराने के दौरान माल कम मिलने पर कंपनी की ओर से सूची जारी की गई। चोरी गए माल की कुल कीमत 14 लाख 43 हजार 882 रुपये बताई गई है। ड्राइवर की तहरीर पर बकेवर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरी का विवरण हरियाणा के पलवल निवासी जमशेद कंटेनर ड्राइवर हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 22 जून को फ्लिपकार्ट कंपनी का माल लेकर बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। 25 जून को लखनऊ में माल डिलीवर करने के बाद वह कंटेनर लेकर दिल्ली के लिए निकल पड़े। ड्राइवर के अनुसार 25 जून की रात करीब 10:30 बजे जब कंटेनर ग्राम सराय नरोत्तम के सामने पहुंचा, तभी पीछे से बा...