रुद्रपुर, फरवरी 1 -- रुद्रपुर। साइबर ठगों ने खुद को फ्लिपकार्ट का कर्मचारी बताकर एक युवक के खाते से 98 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मेट्रोपोलिस सिटी निवासी प्रकाश चंद्र ने बताया कि 16 जनवरी को उन्होंने गूगल पर फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। वहीं नंबर मिलने पर उन्होंने कॉल किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को फ्लिपकार्ट का कर्मचारी बताया और उनको व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया, जिस पर उन्होंने क्लिक किया था। इसके कुछ समय बाद उनके बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...