मुंगेर, सितम्बर 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में आम की बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में उद्यान विभाग ने पहल शुरू कर दी है। हवेली खड़गपुर में 25 हेक्टेयर क्षेत्र का आम क्लस्टर तैयार कर लिया गया है। अब जल्द ही इस क्षेत्र में आम के पौधे लगाने का काम शुरू किया जाएगा। क्लस्टर के रूप में एक साथ बड़े क्षेत्र में पौधरोपण होने से आम की बागवानी को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। जिला उद्यान विभाग की योजना के तहत इच्छुक किसानों के खेतों में क्लस्टर के आधार पर आम के पौधे लगाए जाएंगे। विभाग की ओर से किसानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक किसानों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन भी कर दिया है। हवेली खड़गपुर में चिह्नित 25 हेक्टेयर भूमि पर क्लस्टर तैयार हो चुका है। विभाग की ओर से अब पौधरोपण की तैयारी की जा रही ह...