मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर द्वारा मंगलवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत जमालपुर की ग्राम पंचायत परहम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-34 एवं 227 में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-181, जिला महिला सशक्तिकरण हब, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वन स्टॉप सेंटर तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इसके अलावा बढ़ते डिजिटल दौर में साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।इस यह भ...