कोडरमा, मई 23 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती डगरनवां पंचायत अंतर्गत बंदरचौकवा टोला झिलिमटांड़ में सोलर से संचालित जलमीनार पिछले तीन वर्षों से खराब है। कई बार विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थिति यह है कि ग्रामीण जलमीनार के सोलर सिस्टम का उपयोग मोबाइल चार्ज करने में कर रहे हैं। टोले में करीब सौ से अधिक परिवार निवास करते हैं, जिनमें आदिवासी एवं अन्य समुदाय के लोग शामिल हैं। जलमीनार बंद रहने से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण एक पुराने और जर्जर कुएं के पानी पर निर्भर हैं। इसी पानी का उपयोग पीने, खाना बनाने और नहाने तक के लिए किया जा रहा है।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- तीन साल से पानी नहीं, मोबाइल चार्जिंग केंद्र बना सोलर जलमीनार ने बताया कि जलमीनार निर्माण के दौरान पुराने चापाकल में ब...