शाहजहांपुर, नवम्बर 10 -- फोटो:: 16: रामलीला मैदान में आयोजित रामकथा में मौजूद श्रद्धालु। फोटो 17: कथा सुनाते संत विजय कौशल महाराज। शाहजहांपुर, संवाददाता। कैंट स्थित रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिकता और आत्ममंथन से भरा रहा। मंगलमय परिवार के तत्वावधान में आयोजित कथा में कथावाचक संत विजय कौशल महाराज ने आत्मा की शुद्धता और मन की निर्मलता कैसे हो विषय पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य अपने भीतर के क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या और लोभ जैसी मलिनताओं को नहीं धोता, तब तक सच्ची भक्ति का द्वार नहीं खुलता। संत विजय कौशल ने कहा कि आज का मनुष्य बाहरी स्वच्छता पर तो ध्यान देता है, लेकिन भीतर का मन अब भी मलिन है। उन्होंने कहा कि आत्मा की शुद्धि किसी कठिन साधना से नहीं, बल्कि सरल जीवन, सच्चे आचरण और निष्...