नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली। क्षेत्रीय विमान सेवा कंपनी फ्लाई91 ने अपने इस साल 25 अक्तूबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र 2026-27 में उड़ानों की संख्या में 26 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। कंपनी छठे एटीआर विमान के बेड़े में शामिल होने के बाद नवी मुंबई से विभिन्न शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेगी। इससे साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 280 से बढ़ाकर 354 हो जाएगी। साथ ही, नवी मुंबई उसके नेटवर्क में शामिल होने वाला 14वां हवाई अड्डा बन जाएगा। फ्लाई91 ने हाल ही में 40 एटीआर विमानों का ऑर्डर दिया था। यह दुनिया में किसी भी क्षेत्रीय विमान सेवा कंपनी द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...