मुजफ्फर नगर, जनवरी 4 -- जानसठ रोड पर फ्लाई ओवर के पास अंधेरा होने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। अंधेरे के कारण बाइक सवार को हाइवे की तरफ से आयी ट्रैक्टर ट्राली दिखाई नही दी और एक साथ तीन जिंदगिया मौत की आगोश में समा गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। वही परिवार के लोग शहर के लिए रवाना हो गया। मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जडौदा का रहने वाला सोनू अपनी पत्नी व दोनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर शहर से हाइवे से होते हुए गांव की तरफ जा रहा था। जानसठ रोड पर फ्लाईओवर के समीप अंधेरा होने के कारण सोनू को ट्रैक्टर ट्राली दिखाई नही पडी। अचानक सामने ट्रैक्टर ट्राली देखकर उसका बाइक से नियंत्रण बिगड गया और बाइक तेज गति से ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। जोरदार भिडंत होने के कारण सोनू, उसकी पत्नी व बेटी की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.