नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद के सलाहकार अनवर गर्गाश ने तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में हुए हमले को खतरनाक आतंकवादी कृत्य बताया। यह पहली बार है जब यूएई के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर इस घटना को इस तरह बताया। गर्गाश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्मित ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से एक बड़ी संभावित त्रासदी को टालने में मदद की। यह भी पढ़ें- आसमान में खौफ की पूरी कहानी, जानिए Flydubai की फ्लाइट में कब क्या-क्या हुआघटना का विवरण यह घटना बुधवार को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में हुई थी। विमान में सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बावजूद स्मित कॉकपिट के दरवाजे तक पहुंचे...