नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- फ्लाईदुबई की इजरायल जाने वाली फ्लाइट में ओमानी को-पायलट के हमले ने एक बड़ा सवाल फिर उठा दिया है। क्या पायलट की नागरिकता यह तय कर सकती है कि वह किसी दूसरे देश में विमान उड़ा सकता है या नहीं? इजरायल में जांच हो रही है कि ओमान के इजरायल से राजनयिक संबंध न होने के बावजूद ओमानी पायलट को इस रूट पर उड़ान भरने की इजाजत थी या नहीं। इसी घटना से भारत को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है कि क्या कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में विमान उड़ा सकता है।ओमानी को-पायलट पर भारतीय कैप्टन पर हमले का आरोप बता दें कि 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में ओमानी को-पायलट पर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा। हमले के बाद विमान कुछ ही सेकंड में हजारों फीट नीचे चला गया। यात्रियों और क्रू ने को-पायलट को काबू किया...