नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर चाकू से हमले की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यूएई ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ कॉकपिट की झड़प थी, या इसके पीछे कोई आतंकी साजिश और पहले से बनी योजना थी। आरोप है कि 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 के को-पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश में पायलट पर चाकू से हमला किया। ऊंचाई अचानक गिरने के बाद बोइंग 737 मैक्स ने पहले आपात कोड 7700 और फिर अवैध हस्तक्षेप का कोड 7500 भेजा। विमान सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतरा गया। फिलहाल दोनों पायलट घायल हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। विदेश मंत्रालय के बयान में बताया गया है कि यूएई के अटॉर्नी-जनरल काउंसलर डॉ हमद अल शामसी ने सार्वजनिक अभियोजन के विशेषज्ञ सदस्यों की एक विशेष ट...