फरीदाबाद, मई 14 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-48) पर मानेसर क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से परेशान उद्यमियों और स्थानीय लोगों के लिए अब बड़ी राहत की खबर है। मानेसर फ्लाईओवर निर्माण कार्य की शुरुआत को उद्योग जगत ने सकारात्मक कदम बताया है। कुछ समय पहले सीआईआई हरियाणा काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य व कैपारो मारुति के सीईओ विनोद बापना ने इस फ्लाईओवर के मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाया था। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी। उसके बाद यह मामला केंद्र सरकार के समक्ष पहुंचा। केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार के सहयोग से बिना किसी देरी के उद्योग जगत की समस्याओं को समझते हुए फ्लाईओवर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें-...