मोतिहारी, अप्रैल 19 -- बंजरिया,एसं। शनिवार को फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना में बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया निवासी एक की मौत व दो लोगों के घायल होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना में मृत युवक गोलू कुमार(18) व एक घायल युवक पप्पू सहनी(17) आपस में चचेरे भाई हैं। जबकि एक अन्य घायल युवक मुन्ना सहनी(17) गांव का ही निवासी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। शनिवार शाम को सिंघिया हिबन स्थित फ्लाई ओवर पर हुई सड़क दुर्घटना युवक गोलू कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। जबकि बाइक सवार में घायल पप्पू सहनी और मुन्ना सहनी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों का इलाज शहर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के झखिया निवासी पप्पू सहनी , मुन्ना सहनी और गोलू कुमार तीनों एक बाइक पर सवार होकर छतौनी के एक होटल से अप...