लखनऊ, मार्च 31 -- रहीमाबाद,(लखनऊ), संवाददाता। राजधानी में मंगलवार सवेरे करीब नौ बजे रहीमाबाद क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ रोड पर भतोइया गाँव के फ्लाईओवर पर भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चालक भूसे की बोरियों के नीचे दब गया, जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों के मुताबिक ट्राली पर जरूरत से अधिक भूसा लदा हुआ था। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के मढ़िया प्रतापखेड़ा गाँव निवासी चालक आशीष अपने तीन लेबर साथियों राधे, सूरज और पुष्पेंद्र के साथ ट्रैक्टर ट्राली से भूसा लादकर दुबग्गा भूसा बेचने जा रहे थे। भतोइया गाँव के फ्लाईओवर पर पहुँचते ही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.