फ्लाईओवर पर बोतलों से लदा ट्रक पलटा, धनबाद लेन बाधित
धनबाद, जुलाई 17 -- धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर भुरूंगिया के समीप मछियारा फ्लाईओवर पर बुधवार की देर रात खाली बीयर की बोतलों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक पर लदे खाली बोतल सड़क पर बिखर गए। इससे धनबाद लेन पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। चालक को हल्की चोट आई, जबकि खलासी सुरक्षित है। सूचना पर पहुंची महुदा पुलिस ने चालक को भुरूंगिया स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार ट्रक पश्चिम बंगाल से बीयर की खाली बोतल लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। मछियारा फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण खो बैठा और ट्रक रेलिंग पर चढ़ते हुए पलट गया। दुर्घटना से फोरलेन की एक लेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.