नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर हाईवे के फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। घायल हालत में उन्हें जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद उनका बयान लेकर मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने लापरवाही से हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों कार व बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक मौके पर मिला। छानबीन में पता चला कि पीसीआर वैन द्वारा घायलों को जेपीसी अस्पताल ले गई। पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची तो उनकी पहचान नोएडा के सदरपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.