फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ओल्ड फरीदाबाद इलाके में फ्लाईओवर एक बुलेट बाइक एक खड़े ऑटो से टकरा गई। इससे बाइक में आग लग गई। चालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, डबुआ निवासी राजकुमार किसी काम से बदरपुर बॉर्डर गए थे। वापस लौटते समय उनकी बुलेट हाईवे के किनारे खड़े एक ऑटो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।। ऑटो से टकराने के बाद उनकी बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद बाइक से अचानक आग की लपटें उठीं। यह देख वह तुरंत बाइक से दूर जाकर खड़े हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इससे यहां हाईवे पर ट्रैफिक रेंगने लगा। इस हादसे में बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...