गाजीपुर, अप्रैल 28 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर रजागंज के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते मंगलवार दोपहर भारी जाम लग गया। एप्रोच मार्ग के कारण सड़क संकरी हो गई है और कार्यदायी संस्था द्वारा कोई ठोस वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। राहगीरों के अनुसार, वाहनों के आगे निकलने की होड़ ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चिलचिलाती धूप में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- करछना बाजार में बिगड़े ट्रैफिक हालात, जाम खोलने में पुलिस के छूट रहे पसीने सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर ...