गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के बाटा रेलवे फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू होने के बाद सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दो दिन की छुट्टी के बाद जैसे ही दफ्तर खुले तो सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिससे एनआईटी से लेकर हाईवे तक एक किलोमीटर क्षेत्र में ट्रैफिक रेंगता रहा। इसका सीधा असर एनआईटी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में देखने को मिला। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे तक सुबह के वक्त जाम लगा रहा। बहरहाल, शहर में सुबह से ही कई मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लग गया और वाहन रेंगते नजर आए। लोगों को बल्लभगढ़ से एनआईटी तक पहुंचने में 15 मिनट के मुकाबले करीब एक घंटे का समय लगा। जाम की वजह से सोमवार सुबह ऑफिस जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक यहां पर वाहन फंसे। हालांकि, बाद में कंपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.