फिरोजाबाद, फरवरी 14 -- शुक्रवार को सुहागनगरी में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फ्लाईओवर निर्माण के दौरान योगेश मेडिकल के सामने वाले ब्लॉक में लगाई गई लोहे की शटरिंग अचानक गिर पड़ी। इस शटरिंग की चपेट में बेसिक के एक शिक्षक की बाइक आ गई तो वहीं, सिरसागंज में नसबंदी कैंप से लौट रही महिला चिकित्सक की गाड़ी पर भी लोहे के गाटर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। हादसा शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब हुआ। फिरोजाबाद में एसपी सिटी दफ्तर से आगे जैन मंदिर तक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। शिकोहाबाद की तरफ से आने वाले वाहन फ्लाई ओवर के निकट हाइवे से ही गुजारे जाते हैं। योगेश मेडिकल स्टोर के सामने के ब्लॉक में लगी हुई शटरिंग अचानक सड़क की तरफ गिरी। इस दौरान यहां पर भीड़ नहीं थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.