लखनऊ, मार्च 30 -- शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम के दावे एक बार फिर खोखले साबित हो रहे हैं। अब रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के नीचे खुलेआम कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे कई इलाकों में हालात बदतर हो गए हैं। सोमवार को कई स्थानों पर फ्लाईओवर के नीचे भारी मात्रा में कूड़ा जमा मिला। --हैनिमैन चौराहे से कठौता मार्ग तक बदहाल स्थितिहैनिमैन चौराहे से कठौता की ओर जाने वाले आरओबी के नीचे का नजारा बेहद चिंताजनक है। यहां पूरे क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे और पुल के नीचे फैला कचरा न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। वरना इसकी साफ सफाई कर दी गई होती। जल्दी सभी साफ कराई जाएंगे।---विपुल खंड और जनेश्वर...