लखनऊ, अप्रैल 22 -- फालोअप- लखनऊ प्रमुख संवाददातानौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले जाए गए बख्शी का तालाब क्षेत्र के युवक सौरभ (25) का शव बुधवार दोपहर इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा। तमिलनाडु में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिवारीजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पार्थिव शरीर को वापस लाने की जटिल कानूनी प्रक्रिया में स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला की भूमिका ने पीड़ित परिवार के लिए राहत का काम किया। इसके बाद सौरभ का अंतिम संस्कार किया गया।बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत थाना महिगवां क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा (ग्राम पंचायत कुम्हरावां) निवासी युवक सौरभ को आरोपित कमलेश, उसकी पत्नी प्रीति एवं उनके साथी अखिलेश नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले गए थे। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.