नई दिल्ली, अगस्त 6 -- मलेशिया के कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही एक फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कथित कोशिश करने और सहयात्रियों व केबिन क्रू को धमकाने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जमशीर अथानिक्कल के रूप में हुई। वह बुधवार को बाटिक एयर की फ्लाइट ओडी231 से कुआलालंपुर से कोच्चि आ रहा था।एफआईआर के अनुसार, यह घटना रात 9:30 बजे से 11:05 बजे के बीच हुई, जब विमान उड़ान में था। यात्री ने विमान का इमरजेंसी गेट जबरन खोलने की कोशिश की, उसकी खिड़की का पैनल क्षतिग्रस्त कर दिया और अन्य यात्रियों को धमकाया। यह भी पढ़ें- कोच्चि जाने वाली फ्लाइट में इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश, पैसेंजर गिरफ्तार इससे विमान में मौजूद सभी लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।स्थिति बिगड़ने पर केबिन क्रू ने तुरंत हस्तक्षेप किया और य...