वरीय संवाददाता, फरवरी 23 -- पूर्णिया एयपोर्ट से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने दो नई बस शुरू हो गई है। इससे सीमांचल क्षेत्र के अररिया, फारबिसगंज के अलावा पड़ोसी देश नेपाल तक के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नेपाल के यात्री जो पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ते हैं या वहां उतरकर अपने घर जाते हैं, उनके लिए हवाई अड्डा से अपने गृह क्षेत्र जाने के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिल जाएगी। अररिया और फारबिसगंज (नेपाल बॉर्डर) के यात्री सीधे बस पकड़कर पूर्णिया एयपोर्ट आ-जा सकेंगे। यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए टैक्सी आदि करने की मजबूरी नहीं होगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी मार्ग पर दो बसों (रजिस्ट्रेशन सं० बीआर-01 पीएच-3569 एवं बीआर01 पीएच-4371) का परिचालन 18 फरवरी से शुरू कर दिया है। यह बस एयरपोर्ट से सीधे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.